बिहार की खगड़िया जेल में सोमवार को पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में 13 मोबाइल फोन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक मिट्ठु प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा खगड़िया जेल में छापेमारी की गई जहां से 13 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, आठ मोबाइल चार्जर सहित बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त सामान कैदी वार्ड और जेल के अंदर छिपाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त जेल में कई नक्सली और अपराधी बंद हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त सामान कैदी वार्ड और जेल के अंदर छिपाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त जेल में कई नक्सली और अपराधी बंद हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें