पाकिस्तान की गौरव हैं मलाला : जरदारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

पाकिस्तान की गौरव हैं मलाला : जरदारी

 मलाला यूसुफजई

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने साहस की मिसाल बनी मलाला यूसुफजई से मुलाकात की। मलाला फिलहाल ब्रिटेन के एक अस्पताल में भर्ती हैं और जरदारी ने शनिवार को वहीं उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मलाला को असाधारण लड़की बताया और कहा कि वह पाक की गौरव हैं। 

यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स बर्मिघम एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि जरदारी के साथ उनकी बेटी आसिफा भुट्टो भी थीं। उन्होंने मलाला का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया। इसके बाद इन दोनों ने अकेले में मलाला, उनके पिता जियाउद्दीन और भाइयों से पांच मिनट तक बातचीत की। इस दौरान जरदारी ने मलाला के साहस और बहादुरी की तारीफ की और उन्हें पाकिस्तान का गौरव बताया। उन्होंने मलाला की देखभाल के लिए अस्पताल के कर्मचारियों का भी शुक्रिया अदा किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: