पाकिस्तानी अदालत में 26/11 के सबूत पेश, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

पाकिस्तानी अदालत में 26/11 के सबूत पेश,


भारत ने सोमवार को पाकिस्तानी संघीय एजेंसी (एफआईए) द्वारा रावलपिंडी की अदालत में 26/11 के मुम्बई हमले के सबूत पेश करने का स्वागत किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि इन सबूतों के आधार पर अदालत का निर्णय आने के बाद भारत को कुछ राहत व संतोष मिलेगा। विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा, जांच एजेंसी ने अदालत में जो भी सबूत पेश किए हैं, उसका स्वागत है। यह अच्छी बात है कि इस बारे में मीडिया को बताया जा रहा है।

एफआईए ने सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण केंद्रों और उस मोटरबोट की तस्वीरें अदालत में पेश की हैं, जिनका इस्तेमाल 26 नवंबर, 2008 को  मुम्बई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में किया था। खुर्शीद ने हालांकि यह भी कहा, सबूतों को पाकिस्तान की अदालत द्वारा स्वीकार किए जाने और इसके आधार पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को दोषी ठहराने पर ही राहत व संतोष मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: