उमा भारती और उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुलाकात
आज शाम मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनउ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। केन बेतवा लिंक परियोजना केा लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। जिससे सम्रग बुंदेलखंड के विकास के नये आयाम खुलेगे।
ज्ञात हो कि उमाभारती ने पिछले ही दिनो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को केन बेतवा लिंक परियोजना को अमल में लाने के लिये पत्र लिखा था। उन्होने पत्र में लेख किया था कि वर्ष 2004 में जब वे मुख्यमंत्री थी तब केन बेतवा नदी जोडो योजना के संदर्भ में उनका तब के मुख्यमंत्री श्री मुलायमसिंह यादव से संवाद हुआ था। दोनो राज्यो की सरकारो की तरफ से मिलकर एक समिति बनी थी। इस योजना केा शुरू करने के लिये तब उमाजी और श्री मुलायमसिंहजी के बीच कई दौर बातचीत हुई। न्यायालयीन प्रक्रिया के कारण यह येाजना लंबित हो गई। अब इस प्रक्रिया पर लगी रोक हट गई जो पुनः इसे प्रांरभ किया जाना चाहिए। पत्र मे उमाजी ने बुंदेलखंड की व्यथा का उल्लेख करते हुए लेख किया था कि इस परियोजना के शुरू होने से उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के करोडो गरीब लोगो को भुखमरी और बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी। तब उत्तरप्रदेश सरकार का सकारात्मक सहयोग मिला था। बुंदेलखंड के इसी अहम मसले को लेकर आज शाम उमाजी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। श्री अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया है कि वे सम्रग बुंदेलखंड के विकास के लिये हर संभव कोशिश करेगे। इस हेतु पुरीनी फाईलो को निकलवाकर उस पर पहल की जायेगी। मुलाकात के बाद उत्तरप्रदेश सरकार के मुखिया के सकारात्मक रूख को देख आशा की जा रही है कि केन बेतवा परियोजना का धरातली क्रियान्वयन शीघ्र ही दिखेगा। गौरतलब है कि उमाजी ने इस परियोजना केा लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख सहयोग करने की अपील की थी। इस परियोजना को शुरू करने के लिये उमाजी मध्यप्रदेष और उत्तरप्रदेष सरकारो के बीच सूत्रधार का काम कर रही है।
(धीरज चतुर्वेदी )
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें