वालमार्ट की हकीकत बताये सरकार : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

वालमार्ट की हकीकत बताये सरकार : भाजपा


भारत में बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के लिए लाबिंग करने पर वालमार्ट के 125 करोड़ रूपये खर्च करने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि सरकार एफडीआई के मुद्दे पर फंड मैनेजमेंट’ से जीती है और वह इसका सच बताए। 

मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि सरकार बताए कि इस प्रस्ताव में धन के प्रबंधन में बिचौलिये की भूमिका किसने निभाई। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार एफडीआई के मुद्दे पर ‘फ्लोर मैनेजमेंट’ से नहीं ‘फंड मैनेजमेंट’ से जीती है। यह बात अमेरिका में उन खुलासों से सामने आई है कि इसकी भारत में लाबिंग के लिए वालमार्ट ने 125 करोड़ रूपये खर्च किए थे। 

उन्होंने कहा कि सरकार बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के पीछे का सच बताएं। नकवी ने कहा कि जो विदेशी कंपनी भ्रष्टाचार के घोड़े पर सवार हो कर आ रही हो उसकी नियत का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि वो (वालमार्ट) किराना बाजार में आ रहे हैं या भ्रष्टाचार का कसिनो खोलना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: