बिहार के 3 निलंबित अधिकारी पर मामला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

बिहार के 3 निलंबित अधिकारी पर मामला


बिहार प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में तीन पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि निदेशालय द्वारा पूर्व ड्रग कंट्रोलर योगेन्द्र कुमार जायसवाल, पूर्व राजभाषा निदेशक ध्रुव नारायण चैधरी और लघु सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता अवधेश प्रसाद सिंह पर मामला दर्ज किया गया जिसमें निगरानी ब्यूरो द्वारा दाखिल आरोप पत्र को आधार बनाया गया है। ये तीनों अधिकारी निलंबित हैं। 

इन तीनों अधिकारियों पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी राशि के गबन का भी आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व ड्रग कंट्रोलर जायसवाल के खिलाफ अक्टूबर 2007 में निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद इनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर 78 लाख की चल संपति के अलावे पटना और वाराणसी में व्यावसायिक परिसरों का पता लगाया था। 

इधर, पूर्व राजभाषा निदेशक चैधरी तथा उनके परिजनों पर 26 अप्रैल 2008 को आय से चार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अर्जित करने का मामला दर्ज कराया गया था। पूर्व मुख्य अभियंता सिंह पर 48 लाख से ज्यादा की चल संपति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। 

निदेशालय के अनुसार निदेशालय अब इन मामलों की जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करेगा। मामला सही साबित होने पर इन अधिकारियों की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त के. सेंथिल कुमार के विरूद्ध भी मामला दर्ज कराया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: