देश के खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दिलाने के लिए वालमार्ट द्वारा अमेरिका में लॉबिंग किए जाने सम्बंधी रिपोर्ट पर विपक्ष के तीखे तेवरों का सामना कर रही केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह इस मुद्दे की जांच कराने के लिए तैयार है। इस मुद्दे पर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंगामे के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार इसे लेकर चिंतित है।
कमलनाथ ने संसद के दोनों सदनों में कहा, "हमें इस मामले की जांच कराने में कोई संकोच नहीं है। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है। हम इस मामले में तथ्यों की जानकारी चाहते हैं।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें