हत्या के आरोप में अकाली दल का नेता गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

हत्या के आरोप में अकाली दल का नेता गिरफ्तार


पंजाब के सत्तारुढ़ शिरोमणी अकाली दल के एक नेता और उसके एक साथी को एक पुलिस अधिकारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने अपनी बेटी को परेशान करने पर आपत्ति व्यक्त की थी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस आयुक्त राम सिंह के मुताबिक मुख्य अपराधी रंजीत सिंह राणा और उसके साथी को सीमावर्ती जिले अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। राणा पिछले कुछ दिनों से उप-निरीक्षक रविंदर पाल सिंह की बेटी को परेशान कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक रविंदर की हत्या के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। यह घटना अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित छेहराता थाने के नजदीक हुई। रविंदर ने कुछ लड़कों द्वारा अपनी बेटी को परेशान किए जाने का विरोध किया। बहस केदौरान राणा ने रविंदर और उनकी बेटी पर गोली चला दी जिसमें दोनों जख्मी हो गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राणा और उसके साथी घटनास्थल पर जीप से वापस आए और रविंदर के छाती पर काफी करीब से गोली दाग दी। रविंदर को फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राणा अकाली दल की अमृतसर इकाई का महासचिव था जिसे पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया है।

जिले के अध्यक्ष यू.एस, संधु ने कहा कि सितम्बर में उसे पार्टी में शामिल किया गया था और अब निष्कासित कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: