राज्यसभा में सपा नहीं करेगी पक्ष में मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

राज्यसभा में सपा नहीं करेगी पक्ष में मतदान


बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर राज्यसभा में मतदान से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को कहा कि वह मतदान में सरकार का समर्थन नहीं करेगी। सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, "सपा निश्चित तौर पर राज्यसभा में एफडीआई के मुद्दे पर सरकार के पक्ष में मतदान नहीं करेगी।"

सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बुधवार को लोकसभा में इस मुद्दे पर मतदान के दौरान सदन से बहिर्गमन कर गई थी, जिससे सदन में जीत का आंकड़ा कम हो गया था और एफडीआई के विरोध में विपक्ष का प्रस्ताव पराजित हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: