बाबरी विध्वंस पर लोकसभा की कार्यवाही बाधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

बाबरी विध्वंस पर लोकसभा की कार्यवाही बाधित

लोकसभा में गुरुवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस का मुद्दा उठा। वामपंथी दलों तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने केंद्र सरकार पर 20 साल पहले हुए बाबरी विध्वंस के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न् 11 बजे शुरू हुई। लेकिन हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के असदुद्दीन ओवैसी, बसपा के एक सांसद और वामपंथी दलों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने छह दिसम्बर, 1992 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 16वीं सदी की मस्जिद को तोड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए सरकार पर हमले किए।

जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के सदस्य भी अपनी सीट पर खड़े होकर बसपा, वामपंथी दलों के विरोध में नारेबाजी करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सांसदों से शांत होने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और उसके बाद दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: