सुशील राय की जमानत का विरोध नहीं : बंगाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

सुशील राय की जमानत का विरोध नहीं : बंगाल


पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को कहा कि वह बीमार नक्सली नेता सुशील राय की जमानत का विरोध नहीं करेगी। राय कई मामलों में शामिल रहे हैं। 70 वर्षीय राय का नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय राइटर्स भवन में संवाददाताओं से कहा, "उनकी उम्र का ध्यान रखते हुए यदि अदालत में आवेदन दाखिल हो, तो हम उनकी जमानत का विरोध नहीं करेंगे।"

राय पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हिंसा, आगजनी तथा हत्या के कई मामले चल रहे हैं। राय को 22 नवम्बर को झारखंड उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता लेखिका महाश्वेता देवी और कुछ अन्य ने उन्हें छोड़े जाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था।

राय को पश्चिमी मिदनापुर से 21 मई 2005 को गिरफ्तार किया गया था। बनर्जी ने यह भी कहा कि जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 51 लोगों को भी मुक्त किया जा सकता है।

3 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

[url=http://cialisnowdirect.com/#wrnrz]cialis 60 mg[/url] - generic cialis , http://cialisnowdirect.com/#bmcuh cialis online

बेनामी ने कहा…

[url=http://levitranowdirect.com/#xpnsu]buy levitra online[/url] - levitra online , http://levitranowdirect.com/#veroa levitra online

बेनामी ने कहा…

cialis sample pack cialis 10buy cialis uk no prescription
viagra 35 years old viagra 2 chainz mp3 downloadviagra gel