अन्ना ने की संसद भंग करने की वकालत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

अन्ना ने की संसद भंग करने की वकालत

अन्ना हजारे 

भ्रष्टाचार तथा केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ देशभर में यात्रा करने की घोषणा करते हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि संसद भंग करने का समय आ गया है। अन्ना हजारे ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं 30 जनवरी को बिहार के पटना से केंद्र सरकार तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा शुरू करूंगा।"


उन्होंने यह भी कहा, "संसद भंग करने का समय आ गया है। संसद में बैठे लोग अन्य देशों को भारतीय बाजार में आने की अनुमति दे रहे हैं।" अन्ना हजारे को एसिडिटी तथा तनाव की शिकायत के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

1 टिप्पणी:

कुमार राधारमण ने कहा…

जो संभव था,उस मुद्दे पर अन्ना पहल कर मुकर गए। अब असंभव-सी बात कर रहे हैं।