कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को दी।
राहुल दिनभर के अपने प्रचार अभियान के दौरान जामनगर, अमरेली और अहमदाबाद में चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 और 17 दिसम्बर को होना है। परिणाम 20 दिसम्बर को घोषित होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें