मेरे समर्थन का सपना देख रहे हैं अरविन्द : अन्ना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

मेरे समर्थन का सपना देख रहे हैं अरविन्द : अन्ना


सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि उनके पूर्व सहयोगी और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल सपना देख रहे हैं कि अन्ना उनका समर्थन करेंगे। अन्ना ने केजरीवाल के बारे में कहा, "यदि वह सोचते हैं कि मैं उनका समर्थन करूंगा, तो वह सपना देख रहे हैं।"

अन्ना ने कहा कि उन्होंने आज तक कभी भी किसी से नहीं कहा कि किसी खास व्यक्ति या पार्टी को वोट दीजिए, क्योंकि वह राजनीति में रुचि नहीं रखते। अन्ना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "केजरीवाल पर मेरा रुख समय के साथ बदल गया है। ऐसा क्यों हुआ है, समय आने पर बताऊंगा। यदि मैं आज कुछ कहता हूं तो इससे अधिक दिक्कत खड़ी हो जाएगी।"

अन्ना ने इसके पहले कहा था कि यदि केजरीवाल ईमानदार उम्मीदवार खड़े करेंगे, तो वह उन्हें और उनकी आम आदमी पार्टी का समर्थन करेंगे। लेकिन पिछले सप्ताह अन्ना ने कहा था कि केजरीवाल सत्ता लोलुप हो गए हैं और वह उनका समर्थन नहीं करेंगे।

1 टिप्पणी:

Kailash Sharma ने कहा…

केवल आन्दोलन से बदलाव नहीं आएगा..अपने कन्धों पर भी बोझ उठाना होगा..