JDU MP कुशवाहा का राज्यसभा व पार्टी से इस्तीफा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

JDU MP कुशवाहा का राज्यसभा व पार्टी से इस्तीफा


बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड (जद-यु) के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'तानाशाह' बताते हुए रविवार को राज्यसभा और पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। यहां अपने संगठन बिहार नवनिर्माण मोर्चा के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "आखिरकार, मैं जद-यु के राज्यसभा सदस्य के रूप में और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा करता हूं।"

नीतीश कुमार पर तानाशाह बन जाने का आरोप लगाते हुए कुशवाहा ने कहा कि नीतीश पार्टी और सरकार दोनों को नियंत्रित कर रहे हैं। पार्टी के भीतर लोकतंत्र नहीं रह गया है। उन्होंने जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत भी दिया।

उल्लेखनीय है कि कुशवाहा कोइरी समुदाय से आते हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सत्ता से बाहर करने के लिए नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम किया था। बाद में नीतीश से उनका मतभेद हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: