केन्द्रीय सेवाओ में दलितो का दमन बन्द करे सरकार
- बन्द करे सफाई में ठेका प्रथा, हो रहा है शोषण
भारतीय रेल ने अपनी मूल अवधारणा का परित्याग कर दिया है। समाज के गरीब व दबे कुचलो के उत्थान के नाम पर भारतीय रेल ने अपने विभिन्न विभागों में दलितों यथा डोम, मेहतर, धोबी, नाई की बहाली की प्रक्रिया प्रारम्भ की थी । यह सोच देश को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों की थी, जिसने देखा और सोचा की हिन्दुस्तान की अगली पंक्ति के समाजिक वर्ग ने उपर्युक्त जातियों को काफी उपेक्षित किया है। अंगे्रजों ने उन जातियों को रेलवे, खासकर सैनिक और अर्द्धसैनिक बलो में बहाली के लिए सीटे रिजर्व कर रखी थी । कालान्तर अंग्रेजो के जाने के बाद काफी समय तक इन जातियो के लिए सीटे विभिन्न नौकरियो में सुरक्षित रखी जाती रही है। केन्द्र व राज्य सरकारों की गलत नीतियों और अंग्रेजियत की शिकार मानसिकता वाले नौकरशाहों ने तो अंग्रेजो को भी मात देते हुए रेलवे और सेना तथा अन्य नौकरियो में जातीय आधार पर सुरक्षित पदों पर खुला आवेदनपत्र आमंत्रित कर उन्हे कहीं का नहीं छोड़ा है। सामान्यवर्ग के लोग इन पदो पर काबीज हो रहेे हैं और पदोन्न्ति प्राप्त कर आगे बढ जा रहे है। पुऩ स्वीपर, धोबी, नाई और डोम जैसे काम करने वाले पद रिक्त रह जा रहे थे। इस कारण काफी परेशानी हुआ करती थी, इसके बाद सरकार ने इस कार्य को ठेके प्रथा में बदल दिया । इससे अब उन जाति के युवा को काम तो मिल रहा है लेकिन सुरक्षा उन्हे प्राप्त नहीं हो पाता। बुद्धिजीवियो का मानना है कि सरकार ने दलितों के दमन के लिए ही शायद ऐसे नीतियो का निर्धारण कर रहीं है। यह कैसा उत्थान और समाजिक न्याय हैं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वर राम तुफानी, अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय अरविन्द कुमार ने कहा है कि सरकार दलितो के उत्थान की बात कर दलितो का दमन करना बन्द करे और पुनः विभिन्न केन्द्रीय नौकरियों में जाति के आधार पर नौकरी के कानून को बरकरार करे ताकि उन पदो पर उपर्यंुक्त जाति के पिछडे़े युवाओं को सुरक्षा और स्थायित्व प्राप्त हो सके।
राज ठाकरे का पुतला दहन
दिल्ली मंे चलती बस में हुए गैंग रेप के मामले में बिहारियों के प्रति राज ठाकरे के बयान से बौखलाए युवा जद यु और छात्र जद यु के कार्यकर्ताओं ने नरकटियागंज टीपी वर्मा काॅलेज परिसर में मनसे नेता राज ठाकरे का पुतला फूंका और उनके विरूद्ध नारेबाजी कीं। छात्र जद यु के प्रांतीय सचिव शाहनवाज रिजवान ने कहा कि श्री ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और राष्ट्रविरोधी बयान देकर देश को खण्डित करने का दुष्चक्र रच रहें है। छात्र जद यु ने कहा कि राज ठाकरे देश वासियो को गुमराह कर रहे है। उनकी मंशा कभी कामयाब नहीं होगी । उनके चाचा बाला साहब ठाकरे ने कभी खुलकर इस तरह की बयान बाजी नहीं की। बिहारी ही यदि बलात्कारी हैं तो देश के अन्य जगहो पर बलात्कार नहीं होता क्या महाराष्ट्र में बलात्कार करने वाले सभी बिहारी होते है, कभी आइने में झांक लिया करो राज! युवा जद यु और छात्र जद यु के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में भाग लेने वालोें में अमीत बनर्जी, नदीम अख्तर, सोनू कुमार गुप्ता, मो. सलमान, अरविन्द सर्राफ, अमीत दूबे, अरूण कुमार, पंकज कुमार, गुड्डू कुमार युवा जद यु के बबलू श्रीवास्तव उर्फ संदीप कुमार, सुरेश यादव, मुन्ना मिश्र, नवीन कुमार और गौतम श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए।
मिल प्रबंधन के विरूद्ध अनुमण्डल पदाधिकारी को सरपंच ने दिया शिकायतपत्र
न्यु स्वदेशी सुगर मिल द्वारा सड़क अवरूद्ध कर जनजीवन को तबाह करने का आरोप लगाते हुए बिनवलिया पंचायत के सरपंच मनोज पंडित ने अनुमण्डल पदाधिकारी नरकटियागंज महमूद आलम को एक आवेदनपत्र सौंपा है। उसके अनुसार चीनी मिल के गन्ना लदे टायर गाड़ी, ट्रैक्टर और ट्रक लगाकर सड़क को जाम कर दिया जाता हैं । जिससे आम व खास लोगो को परेशानी उठानी पड़ती है। आपातकालीन स्थिति में लोगो को एक किलोमीटर की जगह पाँच किलोमीटर का चक्कर लगाकर डाॅक्टरो के पास जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रोगियो के मरने की संभावना बनी रहती है। चीनी मिल की गाडि़यों के अलावे एक किलामीटर तक कचरा गिराकर सड़क के दोनो किनारों को आवागमन से वचित कर दिया गया है। इस संबंध में मिल प्रबंधन को पूर्व में सूचना दी जा चुकी है। बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस पहल नहीं कर सका है। जिससे कई स्कूली बच्चों ने हाथ-पैर जख्मी हो चुके है। अनुमण्डल पदाधिकारी महमूद आलम को आवेदन देकर लोगों ने उम्मीद जताई है कि उन्हे सड़क जाम से निजात मिलेगी और सड़के केन शेड में तब्दिल नहीं हो। सरपंच मनोज पंडित की मांगो का समर्थन वहाँ के क्षेत्रीय लोगो के अलावे नरकटियागंज शहर के अन्य लोगो ने भी किया है।
22 बेटिकट यात्री धर दबोचे गये
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दण्डाधिकारी पंकज कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाये जा रहे टिकट जाँच अभियान के तहत विभिन्न गाडि़यों से करीब दो दर्जन बेटिकट यात्रियों को धर दबोचा गया। जिनसे करीब 16000 रूपये वसूले जाने की खबर हैं। बताते है कि पंकज मिश्र दण्डाधिकारी की मौजूदगी में सीटीटीआई कमलदेव प्रसाद और आरके सिंह ने मुजफ्फरपुर जीआरपी और आरपीएफ के नौ एक और चार एक बल के साथ सघन टिकट जाँच अभियान चलाया समाचार लिखे जाने तक देखा गया कि 20 बेटिकट यात्रियों ने जुर्माना की रकम जमा कर दिया था, शेष दो बेटिकट यात्री जुर्माना की रकम को जमा कराने का प्रयास कर रहे थे।
काॅलेज लिपिक की विदाई
स्थानीय टीपी वर्मा काॅलेज के वरीय लिपिक शुकदेव पाण्डेय मंगलवार को सेंवानिवृत हो गये। उन्होने 32 वर्ष सेवा की और उनके कार्यकाल में महाविद्यालय ने काफी बदलाव देखे। उनके विदायी के मौके पर डाॅ. प्रो. अशोक कुमार गुप्ता, डाॅ. प्रो. सफल कुमार मिश्र, प्रो. कामेश्वर दूबे , नेसार अहमद, आर्यकुमार, बैद्यनाथ प्रसाद, असरफ अली खां समेत टीचिंग व ननटीचिंग स्टाॅफ मौजूद रहे। उन्हे बैग, टाॅर्च व कपड़े देकर भावभीनी विदाई दी गयीं।
छात्रों के लिए अलग से आय व जाति प्रमाण पत्र मिलेंगे
नरकटियागंज अंचल के छात्र-छात्राओ को छात्रवृति के लिए आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी अंवध किशोर ठाकुर ने अलग से आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नयी व्यवस्था प्रारम्भ किया गया। इस बाबत श्री ठाकुर ने बताया कि अब छात्रों को इसके लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी छात्र छात्राओ को अब ससमय सभी प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाएंगे। फिर कोई छात्र यह नहीं कहेगा कि प्रमाण पत्र के अभाव मंे वह छात्रवृति से वंचित हो गया। अंचल निरीक्षक डाॅ. चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस दिशा मंे कार्य प्रगति पर है, जबकि अंचल अधिकारी बताया कि मंगलवार को कुल 152 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र जारी कर दिये जाएंगे।
ओवर लोडेड डबल टेलर ट्रैक्टर पलटा
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर पथ में मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे डबल टेªलर युक्त गन्ना लदा टैªक्टर के पलटजाने से एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गयी। हालाकि टैªक्टर पलट जाने से किसी को कोई क्षति नहीं हुए सिर्फ दो दूकाने सानिया फोटो स्टेट और जनता फेाटो स्टेट की एक दिन का व्यवसाय ठप हो गया। नरकटियागंज जिला परिवहन पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी के निर्देशों की धज्ज्यिाँ उड़ाते हुए चाँदी के जुते की बदौलत न्यु स्वदेशी सुगर मिल प्रबंधन ओवर लोड गाडि़यों का परिचालन जारी रखे हुए है। नतीजा आये दिन दुर्धटनाएं होती रहती है, परन्तु स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। विगत दिनो सिठी काँटा का डबल टेलर ओम प्रकाश वर्णवाल के घर में घुसा था उसमें भी चालक फरार हो गया था। मंगलवार को बकौल शिकारपुर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह हैसवा काँटा का टैªक्टर जो डबल टेलरयुक्त था और क्षमता से अधिक गन्ना लदा था डाकघर के मुख्य दरवाजा के सामने हनीफ खाँ के मकान के पास उलट गया, फार्म ट्रैक ट्रैक गाडी जिसका नम्बर बी आर 22 एफ 1507 है को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अगर दिन होता तो शायद कुछ लोगांे की मौत हो गयी होती। छात्र जद यु के साथ पिछले दिनो पुलिस प्रशासन ने समझौाता किया था लेकिन उसके बावजूद चीनी मिले बदस्तूर ओवर लोड गाडि़यों का परिचालन कर रहा है। जबकि प्रशासन मूक दर्शक बना है, शहर के बिजली के तारों के टूटने का एक कारण ओवर लोड गन्ने की गाडि़याँ भी है।
वादा खिलाफी के विरूद्ध युवा व छात्र जद यु का सड़क जाम लोग हुए हलकान
पुलिस प्रशासन के वादा खिलाफी के विरूद्ध छात्र जदयु और युवा जद यु के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर पथ करीब तीन घंटों तक जाम रहा । उल्लेखनीय है कि युवा जद यु के सड़क जाम कार्यक्रम 29 दिसम्बर 2012 को था, आन्दोलन स्थल पर पहुंची शिकारपुर पुलिस टीम और उसके प्रभारी हिमांशु कुमार सिंह के आश्वासन पर युवाओ ने सड़क जाम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। उसी दिन छात्र जद यु के प्रदेश सचिव शाहनवाज की मिल प्रबंधन ने खिल्ली भी उड़ाई थी। इधर युवा जद यु के प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ बबलू श्रीवास्तव ने मिल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के गठजोड़ से नगरवासियों की उपेक्षा के विरोध में टैªक्टर पलटने वाले स्थल पर युवा जदयु और छात्र जदयु के संदीप कुमार और शाहनवाज रिजवान के नेतृत्व में युवा व छात्रों ने सड़क जाम कर शहर को अस्त व्यस्त कर दिया । घटना स्थल पर फिर शिकारपुर पुलिस के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने ओम प्रकाश अवर निरीक्षक को भेजा और ओवर लोडेड गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त किया और उनपर कानून को उलंघन करने का मामला दर्ज करने को कहा तब जाकर छात्र और युवाओं ने सड़क जाम हटाया। जाम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और मिल प्रबंधन के विरूद्ध नारा भी लगाया।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें