पटना में 15 जनवरी से पतंग महोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 जनवरी 2013

पटना में 15 जनवरी से पतंग महोत्सव


बिहार की राजधानी पटना के गंगा दियारा क्षेत्र में इस वर्ष 14 जनवरी से प्रारंभ पतंग महोत्सव में विदेशों से आए पतंगबाज अपनी पतंगबाजी की कला दिखाएंगे। तीन दिनों 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में बैंकाक और अमेरिका के एक-एक पतंगबाज के अलावे गुजरात के चार पतंगबाज भी अपने इस कलाबाजी में शिरकत करेंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।


राज्य के पर्यटन विभाग के मंत्री सुनील कुमार पिंटु ने बताया कि इन बाहरी पतंगबाजों के साथ स्थानीय पतंगबाज भी युगलबंदी करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय पतंगबाजों को पतंग और लटाई विभाग द्वारा मुफ्त दिया जाएगा। विभाग ने 1000 पतंग और लटाई बांटने की योजना बनाई है। इस पतंगबाजी का आनंद उठाने के लिए सभी लोग आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग इस महोत्सव के दौरान ना केवल अपने पतंगों को पूरी आजादी से उड़ाऐंगे बल्कि विदेशी पतंगबाजों से पतंगबाजी के गुर भी सिख सकेंगे। पिंटु के मुताबिक 14 जनवरी को मकर संक्रांति का मौका होने के कारण पतंगबाज और स्थानीय लोगों के लिए इस क्षेत्र में चूड़ा-दही और तिलकुट की भी व्यवस्था रहेगी। 



पतंग महोत्सव पिछले वर्ष भी मनाया गया था जिसमें कई पतंगबाजों ने पतंगबाजी से लोगों का मन मोह लिया था। मंत्री के अनुसार पतंग महोत्सव से बिहार में सैलानियों को आकर्षित करने का मौका मिलेगा तथा विदेशी पतंगबाजों को बिहार को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: