आज होगी शहीद सुधाकर सिंह की अंत्येष्टि. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

आज होगी शहीद सुधाकर सिंह की अंत्येष्टि.


जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में शहीद हुए दो भारतीय सैनिकों में से एक लांस नायक सुधाकर सिंह की बृहस्पतिवार को अंत्येष्टि की जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में शहीद हुए दो भारतीय सैनिकों में से एक लांस नायक सुधाकर सिंह मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र के गढ़िया गांव के निवासी हैं और उनका अंतिम संस्कार कल गृह गांव में पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा. सूत्रों ने यहां बताया कि राजपूताना रायफल्स के लांसनायक सुधाकर सिंह की पार्थिव देह विशेष विमान से जबलपुर लाई जाएगी और उसे सड़क मार्ग से या फिर सेना के ही हेलीकॉप्टर से सीधी जिले के गढ़िया गांव लाया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. वहीं इस गांव में जवान के शहीद होने की सूचना के बाद से सभी लोग शोक में डूब गए हैं.

शहीद जवान के परिवार में पिता सच्चिदानंद सिंह, पत्नी श्रीमती दुर्गा सिंह हैं और उनका मात्र चार माह का पुत्र है. जवान के दादाजी और ससुर भी सेना में रह चुके हैं और दस वर्ष पहले जवान सेना में शामिल हुआ था. जवान के परिवारजनों के साथ ही अन्य ग्रामीण भी शहीद जवान की पार्थिव.देह का इंतजार कर रहे हैं. सैनिक का सिर अभी तक नहीं मिल पाया. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अंदर घुसे पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में सुधाकर सिंह और एक अन्य जवान शहीद हो गए. राजपूत रायफल्स के जवान की शहादत की सूचना के बाद से ही ग्रामीणों के बीच सिर्फ जवान और उसकी बहादुरी की चर्चाएं हैं.  विपक्ष के नेता अजय सिंह ने जवान की शहादत को सलाम करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है.

कोई टिप्पणी नहीं: