मंगल पांडेय का बिहार भाजपा अध्यक्ष बनना तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

मंगल पांडेय का बिहार भाजपा अध्यक्ष बनना तय


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के लिए विधान पार्षद मंगल पांडेय ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र भरा। किसी और प्रत्याशी द्वारा नामांकन का पर्चा नहीं भरे जाने के कारण पांडेय का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने गुरुवार को बताया कि चार बजे तक नामांकन पत्र भरा जाना था। पांडेय के अलावा किसी और प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा नहीं दाखिल किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रदेश प्रतिनिधि सभा में इस फैसले की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। 

नामांकन पर्चा दाखिल करने के समय भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनंत कुमार और धर्मेन्द्र प्रधान सहित राज्य के कई नेता उपस्थित थे। गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं को दिल्ली से आने के बाद पटना हवाई अड्डे पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पांडेय का विरोध बुधवार तक विधायक अविनाश सिंह खुले तौर पर कर रहे थे, इसके बाद उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उनके घर गए थे। इसके बाद वे नामांकन पर्चा दाखिल करते समय उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: