पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके में अपने घर से भाग कर पेशावर की सड़कों पर जीवन बिता रहे 200 बच्चे वापस अपने परिवार में पहुंच गए हैं। सोमवार को मीडिया रपटों में यह जानकारी मिली है। डॉन न्यूज के मुताबिक सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑफ द चाइल्ड (स्पार्क) के पेशावर केंद्र ने 2012 में करीब 200 बच्चों को वापस उनके परिवारों में पहुंचाने का काम किया है।
स्पार्क के अनुसार ये बच्चे घरों, स्कूलों और मदरसों में मिलने वाले दंड के कारण घर से भाग गए थे। ज्यादातर बच्चे मरदन, चारसड्डा, स्वात, मोहमंड, बाजौर, बन्नू और रावलपिंडी के थे। बच्चों को परिवार में वापस भेजने से पहले उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श के माध्यम से घर वापस जाने के लिए राजी किया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें