हैदराबाद वापिस लौटे अकबर ओवैसी ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2013

हैदराबाद वापिस लौटे अकबर ओवैसी !


आंध्र प्रदेश में एक जनसभा में नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोपी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के विधायक अकबर ओवैसी सोमवार तड़के लंदन से हैदराबाद लौट आए। वह उन पर लगे आरोपों के सिलसिले में पुलिस के समक्ष पेश होंगे। अकबर ओवैसी तड़के करीब तीन बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां एमआईएम के नेताओं व सैकड़ों समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बाद में वह शहर के बंजारा हिल्स इलाके में अपने घर गए। एमआईएम के विधायक अदिलाबाद जिले में निर्मल शहर की पुलिस के समक्ष पेश होंगे।

इस बीच, ओवैसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा उससे सम्बद्ध संगठनों का प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए निर्मला शहर तथा पुराने हैदराबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। निर्मल शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्र नहीं हो सकते। भाजपा ने निर्मल में बंद का आह्वान किया है, जहां पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए शहर की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और वाहनों की जांच की जा रही है। उम्मीद की जा रही है अकबर ओवैसी अपने बड़े भाई व एमआईएम के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी तथा अपने वकील के साथ अदालत में पेश होंगे।

निजामाबाद पुलिस ने भी अकबर के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और उन्हें पूछताछ के लिए आठ जनवरी को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय की पुलिस ने भी अकबर को 10 जनवरी को पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: