अरवल में नक्सलियों ने 3 वाहन फूंके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2013

अरवल में नक्सलियों ने 3 वाहन फूंके


बिहार में अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने एक ईंट-भट्ठा पर धावा बोलकर वहां एक जेसीबी सहित तीन वाहनों को फूंक दिया। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात नक्सलियों के एक दल ने कोड़ियम गांव के नजदीक छोटन मंडल के ईंट-भट्ठे पर धावा बोल दिया और वहां खड़ी एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के दौरान विरोध करने पर मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई।

नगर थाना के प्रभारी रजी अहमद ने सोमवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा ली गई है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह मामला जबरन पैसा वसूली का हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: