बिहार में कड़ाके की ठंड, 22 की मौत ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2013

बिहार में कड़ाके की ठंड, 22 की मौत !


बिहार में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ी दी है। सर्दी से यहां बीते 24 घंटे में 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतकों में कैमूर जिले के छह, नालंदा के सात, सारण के चार, वैशाली और शेखपुरा के दो-दो तथा बेगूसराय का एक व्यक्ति शामिल है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को गया में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में 6.1 डिग्री, पूर्णिया और भागलपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

रविवार को गया का अधिकतम तामपान 14.7 डिग्री, भागलपुर का 13 डिग्री और पटना का 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर, कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को बुधवार तक बंद रखे जाने का निर्देश दिया है। राज्य के शिक्षा विभाग के सचिव अमरजीत सिन्हा ने कहा है कि बुधवार को मौसम का रुख देखने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। 

कोहरे के असर से रेलगाड़ियों का परिचालन भी बाधित हुआ है। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार कोहरे के कारण पटना आने और जाने वाली सारी रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देर से चल रही हैं, जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट तथा कोहरे के कारण ठंड में और वृद्धि होने की सम्भावना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: