औरंगाबाद में ट्रक पलटा, 25 कामगारों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

औरंगाबाद में ट्रक पलटा, 25 कामगारों की मौत


बिहार के औरंगाबाद जिले के रिसिअप और मुफ स्स्लि थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के कोहरे की वजह से एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार 25 कामगारों की मौत हो गई, जबकि नौ से अधिक घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह ने बताया कि कैमूर जिले के जगदीशपुर गांव से 40-42 कामगार धान की कटाई कर ट्रक से सवार होकर वापस झारखंड के पलामू जिला लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर तेतईबिगहा गांव के समीप चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क के किनारे पलट गया। 

इस घटना में कम से कम 25 कामगारों की मौत हो गई है, जबकि नौ से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की मुख्य वजह कोहरा है। मृतकों में अधिकांश पलामू जिले के लेसलीगंज प्रखंड के एकगांव के रहने वाले हैं। इधर, घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है तथा पुलिस महानिदेशक को लोगों के ट्रक में यात्रा करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: