सड़क हादसे में विधायक घायल, मां की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

सड़क हादसे में विधायक घायल, मां की मौत


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब हुए सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं उनकी मां लीला बाई की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल जाकर विधायक की कुशलक्षेम पूछी। पांसे बुधवार देर रात एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेकर टाटा सफारी वाहन से भोपाल से बैतूल लौट रहे थे कि रास्ते में औबेदुल्लागंज के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पांसे का वाहन सड़क के किनारे पलट गया। इस हादसे में पांसे की मां लीलाबाई गम्भीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही पांसे व उनका चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पांसे को गम्भीर हालत में उपचार के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांसे का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। चौहान ने बताया कि पांसे की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें मां के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: