उप्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

उप्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी और छह अन्य लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है, जहां मुख्य आरोपी अपने ही मोहल्ले में रहने वाली अपनी प्रेमिका 16 वर्षीय किशोरी को झांसा देकर बुधवार रात अपने साथ बाहर ले गया और नई मण्डी इलाके में अपने छह अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी कमल सिंह यादव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसके प्रेमी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया था। यादव के मुताबिक चिकित्सकीय जांच में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: