ओडिशा में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 19 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। बोलांगीर पुलिस थाना प्रमुख श्रीमंता बारिक ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता का एक मित्र उसे बहला कर अपने साथ एक सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने मंगलवार रात उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने पीड़ित बच्ची को उसके घर के नजदीक छोड़ दिया। उसके परिवार वाले उसके शरीर से खून निकलता देख उसे अस्पताल ले गए और फौरन पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता ने बोलांगीर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बारिक के मुताबिक पीड़ित बच्ची द्वारा नाम का खुलासा करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें