दिल्ली मेट्रो का बढ़ सकता है किराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

दिल्ली मेट्रो का बढ़ सकता है किराया


आने वाले दिनों में दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ सकता है। इस सम्बंध में केंद्र सरकार की ओर से गठित समिति अगले पांच महीने में अपनी अनुशंसा दे सकती है। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा, "किराया निर्धारण समिति का गठन शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है। इस बारे में विस्तृत अध्ययन के लिए समिति कुछ समय लेगी। समझा जाता है कि चार-पांच महीने में समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेगी।"

दिल्ली मेट्रो ने इससे पहले नवम्बर 2009 में किराया बढ़ाया था। न्यूनतम किराया छह से बढ़ाकर आठ रुपये और अधिकतम 22 से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था। मेट्रो से रोजाना करीब 18 लाख लोग सफर करते हैं। यह प्रतिदिन करीब 2,700 फेरे लगाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: