बिहार के नालंदा जिले के तेलहारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत में लगे बैंगन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में कथित रूप से एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मानसिंहपुर गांव में ललिता देवी के खेत में बैंगन तोड़ने के लिए उनके पड़ोस के कुछ बच्चे घुस गए। इस पर ललिता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इतने में बच्चों के परिजन आए और ललिता को पीटना शुरू कर दिया। बेरहमी से पीटे जाने की वजह से ललिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले के एक आरोपी रामदुलार रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों परिवार के लोग आपस में रिश्तेदार हैं और उनमें पुराना विवाद चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें