महारत्न कम्पनियों में शामिल होगी भेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

महारत्न कम्पनियों में शामिल होगी भेल


भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि कमिटि आफ सेक्रेटरीज द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद एशिया में बिजली उत्पादन की बड़ी कम्पनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कम्पनियों में शामिल हो जाएगी। तिरुचिरापल्ली में भेल के कारखाने में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पटेल ने कहा कि भेल भारत ही नहीं विश्व की श्रेष्ठ कम्पनियों में से एक हैं। 

कम्पनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मंत्री ने कहा कि भेल के पास देशभर के 49,000 तकनीकी रुप से कुशल, शिक्षित और प्रतिबद्ध कर्मचारी है। उन्होंने भेल से विकास के नए अवसर तलाशने की मांग की। महारत्न का दर्जा मिलने के बाद भेल बिना सरकार की इजाजत के किसी संयुक्त उद्यम या अपनी सहायक कम्पनी में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकेगी। फिलहाल कोल इंडिया, एनटीपीसी, इंडियन आयल कार्पोरेशन, ओएनजीसी और सेल पांच महारत्न कम्पनियां हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: