अनशनरत प्रदर्शनकारी अस्पताल में भर्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2013

अनशनरत प्रदर्शनकारी अस्पताल में भर्ती


राष्ट्रीय राजधानी में चलती बस में 23 वर्षीय युवती के साथ मिलकर दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड देने की मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से अनशन करने वाले राजेश गंगवार को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले 45 वर्षीय गंगवार 24 दिसम्बर को प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली आए थे और तभी से वह जंतर मंतर पर अनशन कर रहे थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर रविवार को उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

गंगवार के भाई राज राकेश ने आईएएनएस को बताया कि वह काफी कमजोर हो गए थे और बढ़ती ठंड ने भी उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला। इस वजह से उन्हें तत्काल चिकित्सीय मदद की जरूरत थी।  गंगवार ने 14 दिनों पहले जंतर मंतर के पास एक सड़क पर अपना अनशन शुरू किया था। यहीं पर उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद के बाबू सिंह भी अनशन कर रहे हैं। 

बाबू सिंह ने कहा, "जब तक इस घटना में शामिल दोषियों को सजा नहीं दी जाती मैं अपना अनशन जारी रखूंगा।" उन्होंने गंगवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।  दोनों अनशनकारी हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद अनशन जारी रखे हुए हैं।  इन दोनों के अलावा दो और संगठन 'भगत सिंह क्रांति सेना' और 'सिटिजन 4 फोर्सेज' ने भी त्वरित अदालत की गठन की मांग को लेकर अनशन शुरू किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: