उप्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाया, हालत गंभीर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 जनवरी 2013

उप्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी को जलाया, हालत गंभीर


 महिलाओं के विरुद्ध अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में रविवार को एक किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। करीब 90 फीसदी झुलसी लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जिंगना गांव का है, जहां 15 वर्षीया किशोरी के साथ उसी के घर में गांव के ही दबंग ज्ञान सिंह नामकयुवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और फिर दो लोगों की मदद से उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर उसके बदन में आग लगा दी। घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी।

स्थानीय थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्य आरोपी ज्ञान सिंह व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: