तीन दिवसीय 11वां प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) समारोह सोमवार सुबह यहां शुरू हो गया। यह जानकारी केरल के एक मंत्री ने दी है। राज्य के प्रवासी मामलों के मंत्री के.सी. जोसेफ ने कहा कि वह समारोह के प्रति लोगों के रुझान से प्रफुल्लित हैं, क्योंकि सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 2,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
जोसेफ ने कहा, "इस वर्ष के पीबीडी का एक और आकर्षण यह है कि पहली बार मध्य पूर्व पर एक विशेष सत्र हो रहा है।"प्रवासी भारतीय मामलों के केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि दिनभर के मध्य पूर्व सत्र का, मुख्यमंत्री ओमन चांडी व जोसेफ के साथ अध्यक्षता कर रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन केरल के लोगों के समक्ष मध्य पूर्व में खड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आठ जनवरी को इस वार्षिक आयोजन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नौ जनवरी को समापन भाषण देंगे तथा प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें