राजस्थान में मुस्लिम लड़कियों के मोबाइल पर रोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

राजस्थान में मुस्लिम लड़कियों के मोबाइल पर रोक


दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना से बचने के लिए राजस्थान में मुस्लिम समुदाय की एक पंचायत ने गुरुवार को लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के साथ-साथ शादी विवाह के मौके पर नाचने-गाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा लड़के-लड़कियों के परिवार की मर्जी के खिलाफ और दूसरे समुदाय में शादी करना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह फैसला जयपुर से 400 किलोमीटर दूर उदयपुर जिले के सैलमबार शहर में अंजुमन मुस्लिम पंचायत ने लिया है।

पंजायत के सचिव हबिबुर रहमान ने पत्रकारों से कहा, "हमने लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।" यह फैसला इस विचार से लिया गया है कि मोबाइल फोन से लड़कियां बिगड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय की लड़कियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

पंचायत सचिव ने कहा, "लड़कियों को शादी के समारोह में नाचने गाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कोई जोड़ा अपने परिवार की इजाजत के बगैर शादी नहीं कर सकता।" पंचायत का आदेश न मानने वाली लड़कियों पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के साथ-साथ अपनी मर्जी से शादी करने वाले जोड़े को 51,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा जबकि दूसरे समुदाय की लड़की और लड़के से शादी करने पर भी 51,000 रुपया जुर्माना देना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: