कादरी से समझौता, खत्म होगा प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

कादरी से समझौता, खत्म होगा प्रदर्शन


पाकिस्तान की गठबंधन सरकार को हिलाने वाले दमदार मौलवी ताहिर उल कादरी ने गुरुवार को घोषणा की कि उनका सरकार के साथ समझौता हो गया है और अब वह चार दिन से जारी प्रदर्शन खत्म करेंगे। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी नीत सरकार में शामिल दलों के नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों के 10 सदस्यीय समूह से पांच घंटों की बातचीत के बाद कादरी ने अपने समर्थकांे से कहा कि दोनों पक्षों ने इस्लामाबाद 'लॉन्ग मार्च' घोषणापत्र को अंतिम रूप दे दिया है। कादरी ने कहा कि प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के हस्ताक्षर के बाद इस्लामाबाद के बीचोबीच स्थित प्रदर्शनस्थल जिन्ना एवेन्यू पर यह दस्तावेज पढ़ा जाएगा। कादरी के बोलने के बाद उनके समर्थकोँ ने जश्न मनाना और नारे लगाना शुरू कर दिया। 

कादरी से बात करने वाले समूह में सूचना मंत्री कमर जमान कैरा, कानून मंत्री फारूक नाइक, वाणिज्य मंत्री अमीन फहीम, धार्मिक मामलों के मंत्री खुर्शीद शाह, पीएमएल क्यू प्रमुख चौधरी शुजात हुसैन, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के वरिष्ठ नेता फारूक सत्तार शामिल थे। यह बातचीत कादरी के बुलेटप्रूफ कंटेनर के अंदर हुई। इससे पहले कादरी ने बातचीत के लिए संपर्क किए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार के सत्ता छोड़ने और संसद और विधानसभाओं को भंग करने की उनकी मांग को पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ा दी थी। कादरी ने अपने भाषण में उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को 90 मिनट की समयसीमा दी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: