कृष्णा व देवड़ा कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

कृष्णा व देवड़ा कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल


कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एस.एम. कृष्णा और मुरली देवड़ा को कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। सोमवार को इस आशय की घोषणा पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने की। माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में कृष्णा बड़ी भूमिका निभाएंगे।

देवड़ा को महाराष्ट्र में विलास राव देशमुख के निधन से पैदा हुई रिक्ति को भरने के प्रयास के तहत पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण समिति में लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: