समस्तीपुर के मंदिर से प्राचीन मूर्तियों की चोरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

समस्तीपुर के मंदिर से प्राचीन मूर्तियों की चोरी


बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई थाना के एक मंदिर से बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने अष्टधातु की तीन प्राचीन मूर्तियों सहित कई और कीमती समान चुरा लिए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रघुनाथपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी (मंदिर) में चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए और वहां से सीता और राम सहित अष्टधातु की तीन मूर्तियों को चुरा लिया। चोर इसके अलावा कई कीमती आभूषण और सामान भी अपने साथ लेते गए। 

शाहपुर पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार के अनुसार मंदिर के पुजारी के बयान के आधार पर सम्बंधित थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है व पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले छह महीने में 20 से ज्यादा मंदिरों से 100 से ज्यादा अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी हो चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: