कैबिनेट ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश को अपनी मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि फिलहाल राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए और विधानसभा को स्थगित कर दिया जाए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद मुंडा सरकार ने विधानसभा को निलंबित करने की सिफारिश की थी ताकि फिर से चुनाव कराया जा सके।
कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। फिलहाल विधानसभा को स्थगित कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि झारखंड में सरकार बनाने की गुंजाइश बची रहे। इसके बाद अब राज्यपाल सभी राजनीतिक दलों से बात करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें