दिल्ली पुलिस ने न्यायालय से मांगी माफी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

दिल्ली पुलिस ने न्यायालय से मांगी माफी


दिल्ली पुलिस ने 16 दिसम्बर को राष्ट्रीय राजधानी में चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वैन में तैनात अधिकारियों के नाम दिल्ली उच्च न्यायालय को नहीं बताने के लिए बुधवार को माफी मांगी। न्यायालय ने एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस को पीसीआर में तैनात अधिकारियों के नाम नहीं बताने पर फटकार लगाई थी। बुधवार को नई स्थिति रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल करते हुए दिल्ली पुलिस के वकील ने माफी मांगी और घटना के दौरान पीसीआर में तैनात अधिकारियों के नाम सौंपे।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. मुरुगेसन तथा न्यायमूर्ति वी. के. जैन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से शहर में पीसीआर की संख्या बढ़ाने के लिए कहा, ताकि लोगों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। न्यायालय ने केंद्र सरकार से यह भी कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए गठित आयोग की जांच से समय-समय पर उसे अवगत कराए। राष्ट्रीय राजधानी में 16 दिसम्बर को हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की मौत 29 दिसम्बर को सिंगापुर के एक अस्पताल में हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: