आरएसएस नेता श्रीकांत जोशी का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

आरएसएस नेता श्रीकांत जोशी का निधन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता श्रीकांत शंकर जोशी का यहां मंगलवार को निधन हो गया। उनके सहयोगियों ने बताया कि जोशी को दिल का दौरा पड़ा था। 76 वर्षीय जोशी अविवाहित थे। उनके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। आरएसएस एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दादर स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे, जहां जोशी का पार्थिव शरीर रखा गया है। नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पूर्व एजेंट और बैंक अधिकारी रहे जोशी नौकरी छोड़कर आरएसएस में शामिल हुए थे। असम में पदस्थापित किए जाने से पूर्व उन्होंने बैंक की नांदेड़ शाखा में अपनी सेवाएं दी थीं। बाद में लगभग दो दशकों तक उन्होंने आरएसएस के तीसरे प्रमुख स्व. बालासाहेब देवरस के निजी सचिव के रूप में कार्य किया था। जोशी, बहुभाषाई समाचार एजेंसी 'हिंदुस्तान समाचार' के राष्ट्रीय संयोजक भी थे।

कोई टिप्पणी नहीं: