मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने डीजल की कीमत में समय-समय पर बदलाव करने का अधिकार सार्वजनिक कम्पनियों को देने के केंद्र सरकार के फैसले की गुरुवार को आलोचना की। पार्टी का कहना है कि सरकार के इस फैसले के बाद डीजल की कीमत में वृद्धि होगी। माकपा की केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे करात ने संवाददाताओं से कहा, "अब डीजल की कीमतों में वृद्धि होगी।"
करात ने यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अब्दुर रज्जाक मोल्लाह से भी मुलाकात की, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अब्दुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छह जनवरी को उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी, जिसमें उन्हें गम्भीर चोट आई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें