मुंगेर के अपह्त युवक का शव बरामद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

मुंगेर के अपह्त युवक का शव बरामद.


बिहार में मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व अपह्त युवक अजीत कुमार का शव बुधवार रात पुलिस ने भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बरियारपुर बाजार निवासी 24 वर्षीय अजीत कुमार पिछले आठ जनवरी को अपने वाहन से घर से निकला था, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। युवक के परिजनों ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत संबंधित थाने को दी थी। 

सूत्रों ने बताया कि कल रात ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र के भोरवा मोड़ के निकट एक केला बागान से युवक का शव बरामद किया है। इस सिलसिले में मृतक के परिजनों के बयान पर अपराधियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का एक मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: