मोदी स्टेडियम के उद्घाटन मे नहीं जाय्एंगे रांची. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

मोदी स्टेडियम के उद्घाटन मे नहीं जाय्एंगे रांची.


गुजरात के मुख्यमंत्री और गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी व्यस्तता के चलते झारखंड की राजधानी रांची में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं आ सकेंगे।

मोदी के जनसंपर्क अधिकारी जगदीश ने फोन पर बताया कि अपनी पूर्व व्यस्तताओं के चलते मोदी ने नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम में आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

इस बारे में फिलहाल झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन झारखंड भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी इस खबर की पुष्टि की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी को भारत-इंग्लैंड मैच से पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री और झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को 18 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रम में इस स्टेडियम का उद्घाटन करना था।

19 जनवरी को निर्धारित तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच के लिए बुधवार शाम भारत और इंग्लैंड की टीमें यहां पहुंच गईं और गुरुवार को वह नवनिर्मित स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: