राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को कहा कि बिहारियों का अपमान करना ठाकरे परिवार की आदत बन गयी है, और उन लोगों को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिये। लालू ने कहा कि बिहारियों का अपमान करना ठाकरे परिवार की आदत बन गयी है और वे ऐसी हरकतों से बाज आएं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के दिल्ली बलात्कार संबंध में दिये गये बयान पर लालू ने कहा कि चाहे वह महाराष्ट्र, पंजाब या बिहार सहित चाहे कोई प्रदेश हो, कहीं भी कोई गलत काम करता है तो उस राज्य की जनता दोषी नहीं होती है।
उन्होंने ठाकरे परिवार, चाहे वह राज ठाकरे या उद्धव ठाकरे हों, को देश को खंडित करने वाले लोग बताते हुए कहा कि वे अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए ऐसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लालू ने उन्हें अपनी भाषा पर काबू रखने और ऐसा बयान देने से पहरेज करने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसी बातें करना राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत निर्माण और देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने में बिहार की जनता का अभूतपूर्व योगदान रहा है।
उड़ीसा के भुवनेश्वर से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर चुके बिहार के एक युवक की कल वहां हुई हत्या का उदाहरण देते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि बिहार के लोगों के साथ अन्य प्रदेशों में भी आपराधिक घटनाएं घटतीं हैं, लेकिन यहां के लोग संबंधित प्रदेशों के बारे में कभी इस तरह की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने कहा कि जो भी कहीं कोई अपराध करता है तो कानून उसको सख्त सजा देगा।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें