रणजी मैच में सचिन ने ठोका शतक, रिकार्ड करीब ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 जनवरी 2013

रणजी मैच में सचिन ने ठोका शतक, रिकार्ड करीब !

सचिन तेंदुलकर

एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को एक और रिकार्ड के करीब पहुंच गए। रणजी ट्रॉफी के क्वोर्टरफाइनल मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।  रणजी ट्रॉफी में यह उनका 18वां शतक है जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह उनका 80वां शतक बना।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकार्ड लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर के नाम हैं। सचिन अब इससे महज एक शतक ही दूर हैं। गावस्कर ने रणजी ट्राफी में 20 शतक लगाए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सचिन 102 रनों पर नाबाद हैं।

1 टिप्पणी:

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

जरूर बनेगा नया रिकार्ड, शुभकामनाएं.

रामराम.