भारतीय इलाके में बारूदी सुरंगें. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

भारतीय इलाके में बारूदी सुरंगें.


पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर भारतीय इलाके में बारूदी सुरंगें बिछाईं ताकि गश्त के दौरान भारतीय सैनिक हताहत हों। सोमवार को चकन दा बाग में फ्लैग मीटिंग के दौरान इस बात को सामने रखा गया तो पाकिस्तानी सेना ने इससे साफ इनकार कर दिया। 

सैन्य सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने इन बारूदी सुरंगों को खोज निकाला और इन पर पाकिस्तानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मुहर देखी। इनकी तस्वीरें पाकिस्तानी सेना के सामने पेश की गईं, लेकिन उसके सैन्य अधिकारियों ने इन पर बात करने से ही मना कर दिया। सेना ने इन बारूदी सुरंगों की तस्वीरें जारी की हैं। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने जब इन तस्वीरों की फाइल पाक सैन्य अधिकारियों को दिखानी चाही तो उन्होंने इसे देखने से भी मना कर दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने साजिश के तहत एलओसी पर तनाव पैदा करने की कोशिश की है। बारूदी सुरंगें बिछाए जाने से यह साफ हो गया है। ये उन इलाकों में बिछाई गईं जहां भारतीय सैनिकों की गतिविधि काफी अधिक होती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: