भरत मे भी ड्रीमलाइनर्स की उड़ानो पर रोक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2013

भरत मे भी ड्रीमलाइनर्स की उड़ानो पर रोक.


भारत समेत दुनिया भर में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की उड़ानें आज रोक दी गईं। यह कदम अमेरिकी नियामक संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के निर्देश के बाद उठाया गया है। एयर इंडिया और बाकी कंपनियों के पास फिलहाल कुल 50 ड्रीमलाइनर्स हैं। अमेरिका के बोइंग कॉर्पोरेशन के प्लेन्स की लिस्ट में यह सबसे नया है और इसे कई सालों की देरी के बाद पिछले साल ही बाजार में उतारा गया था।

बुधवार को जापान में ड्रीमलाइनर्स विमान की एक बैटरी में आग की घटना के बाद एफएए ने आपात निर्देश जारी किए थे। इसमें कंपनियों से कहा गया था कि ड्रीमलाइनर्स में बैटरी से आग के जोखिम को दूर किए जाने तक वे इसकी उड़ान तत्काल रोक दें। इनकी उड़ानें फिर से शुरू करने से पहले बोइंग को यह दिखाना होगा कि विमान की बैटरी सुरक्षित है।

एफएए ने कहा कि विमानों की उड़ानें जल्द से जल्द और सुरक्षित रूप से शुरू कराने के लिए वह बोइंग कंपनी से मिलकर काम करेगा ताकि कार्रवाई योजना बनाई जा सकेगी। हालांकि इन विमानों की उड़ान फिर शुरू होने के बारे में अभी कोई समय सीमा तय नहीं की गई।

अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपने सभी छह ड्रीमलाइनर्स विमानों की उड़ानें रोक दी हैं। एयर इंडिया ने भी अपने छह ड्रीमलाइनर्स विमानों की उड़ान फिलहाल बंद कर दी है। एफएए के निर्देश के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया को ड्रीमलाइनर्स बेड़े की उड़ान तुरंत बंद करने को कहा।

कोई टिप्पणी नहीं: