भागवत व ओवैसी एक ही सिक्के दो पहलू : शिवानंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

भागवत व ओवैसी एक ही सिक्के दो पहलू : शिवानंद


 शिवानंद तिवारी
जनता दल-युनाइटेड नेता शिवानंद तिवारी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुखिया मोहन भागवत और एमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताकर बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन की साझीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चिढ़ा दिया। वहीं भाजपा ने जद-यु नेतृत्व से तिवारी को ऐसे बयान देने से रोकने की सलाह दी है।

बिहार से राज्यसभा के सदस्य शिवानंद तिवारी ने कहा, "भागवत और ओवैसी दोनों में कोई अंतर नहीं है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए घृणा फैलाने वाला बयान देते रहते हैं।" उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने विवाह को सामाजिक अनुबंध, जहां महिलाओं से घर की देखभाल और पुरुष से कमाई करने की अपेक्षा होती है, बताकर विवाद पैदा किया। तिवारी ने कहा कि भागवत ने यह भी कहा था कि इस अनुबंध का उल्लंघन होने पर शादी टूट जानी चाहिए। तिवारी के इस बयान को भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने निंदा की और जद-यु नेतृत्व से अपने नेताओं को इस तरह की बयानबाजी करने से रोकने की सलाह दी।

कोई टिप्पणी नहीं: