शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं: इमाम हसन
प्रखण्ड के रूपवलिया बाजार में रविवार को चम्पारण नेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ मौलाना मुजिबुल्लाह ने किया । उसके बाद आयोजित एक सभा का शुभारम्भ कुल्लीयतुस शरिया लीलबनात के नाजिम मुफ्ती सैफुल्लाह कासिमी ने तिलावत ए कुरआन से किया। जिसकी अध्यक्षता मौलाना मुजीबुल्लाह ने किया, जबकि संचालन मौलाना कलीम ने किया। मुफ्ती शफीउल्लाह कासमी ने कहा कि जमाना नाम है मेरा, सबको बता दूंगा, जो तालिम से भागेगा उसका नाम मिटा दूंगा से अपने तकरीर का आगाज किया और कहा कि आप सीबीएसई पैटर्न पर पढाए या किसी पैटर्न की पढायी करे लेकिन दुनियावी पढायी के साथ दीनी पढायी जरूरी है। मुसलमान को परफेक्ट होना चाहिए और अपने अमाल बच्चो के भविष्य को इल्म वो तालिम से सम्पन्न करें। महम्मदुल हसन दिलशाद ने कहा कि रूपवलिया गाँव काफी बेहतर है और यहाँ के बच्चो को बेहतर तालिम के लिए अब बाहर जाने कि जरूरत नहीं है। यह एक ऐतिहासिक गाँव है, जहां से इन्जिनीयरों, डाॅक्टरों व अन्य बडे़ पदों पर लोग आसिन है। स्कूल के डायरेक्टर हाजी इमाम हसन ने कहा कि यहाँ के लोगो की मांग थी कि रूपवलिया में हाई स्कूल खोलें लेकिन पहले यह देखा जाए कि लोग प्राथमिक विद्यालय को कितना सहयोग करते है, उसके बाद हाई स्कूल निश्चित खोला जाएगा। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव भोंट चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्था अद्भुत मिसाल कायम करेगा। बस यहाँ के लोगो का सहयोग मिला तो चम्पारण नेशनल पब्लिक स्कूल इस इलाके के लोगो व उनके बच्चो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में तनिक भी पीछे नहीं हटेगा। एक काबिल शिक्षक बच्चो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अहम रोल अदा करता है। इमाम हसन एक अच्छे शिक्षक रहे है और वे विद्यालय के सलाहकार भी है। निश्चित ही इस क्षेत्र में शिक्षा का एक अलग माहौल कायम होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं के अलावे डाॅ.एम.एकराम, डाॅ. असअदुल्लाह असअद, ग्यासुद्दिन मुफ्ती, मौलाना कलीम, हरेन्द्र किशोर सिंह, शफीउद्दीन उर्फ टेनी, विजय सिंह, अजहर अली, अशफाक अहमद मुन्ना, महम्मद कैश, गुलरेज आलम, कलीमुल्लाह ने उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आशीष के मनोनयन पर युवाओ में हर्ष
युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश कांग्रेस के चुनाव के उपरान्त आशीष कुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन को लेकर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। महम्मद हसनैन की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की एक बैठक शिवगंज में सम्पन्न हुई। जिसमें आशीष कुमार के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा गया कि पार्टी के केन्द्रीय कमिटी ने स्वच्छता पर जोर दिया है और पार्टी हित में ठोस कदम उठाया है। बैठक का संचालन श्रीकान्त कुमार ने किया। जिसमें रानी कुमारी गुप्ता, गुलरेज शमीम, मनीष कुमार सोनी, कोकिलाकान्त यादव, अच्छेलाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, खुर्शेद आलम, उमेश राम, सोहैल आलम और मो.फखरूद्दीन शामिल हुए।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें