कोलकाता में 3 संदिग्ध हथियार तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

कोलकाता में 3 संदिग्ध हथियार तस्कर गिरफ्तार


कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हावड़ा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर नक्सलियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। एसटीएफ ने कहा कि पकड़े गए लोगों के पास से गोलियों के साथ दो आग्नेयास्त्र और आईइडी बनाने के पुर्जे बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के बयान में कहा गया है, "बिल्लू, बाला और अली बाबा नाम के तीन लोगों को चांदनी चौक इलाके से शनिवार की शाम पकड़ा गया। ये लोग हथियार, गोलियां और विस्फोटक की गैरकानूनी लेनदेन में संलिप्त रहे हैं और ऐसी सामग्री की आपूर्ति झारखंड के नक्सलियों को करते रहे हैं।" तीनों के खिलाफ बोउबाजार थाने में हथियार अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: